आज के दौर में देखा जाए तो भारत ही नहीं पूरे विश्व में वर्क फ्रॉम होम का कल्चर बढ़ रहा है। जब से कोरोनावायरस महामारी का दौर शुरू हुआ है उसके बाद कंपनियों ने वर्क फ्रॉम होम को ज्यादातर अपनाया और आज के दौर में यह कल्चर तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है ऐसे में एक एंप्लॉय कैसे घर बैठकर अपनी इनकम में बढ़ोतरी कर सकता है तो चलिए शुरू करते WORK FROM HOME का हमारा आज का आर्टिकल
यूट्यूब के जरिए करें WORK FROM HOME
आज हम आपको बताते हैं की कैसे आप जॉब के साथ साथ WORK FROM HOME करके यू ट्यूबके जरिए सैलरी से ज्यादा पैसा बना सकते हैं और इसे पार्ट फुल टाइम काम का जरिया बनाये क्योंकि यू ट्यूब के असीमित संभावनाओं के चलते इसके माध्यम से लाखों रूपए कमाए जा सकते हैं | आप चाहे ( EMPLOYEE ) एम्प्लोयी हैं , स्टूडेंट हैं , हाउसवाइफ हैं , काम की तलाश में हैं , व्यापारी हैं , आप सब यू ट्यूब से पैसा कमा सकते हैं |
थोड़ा सा करें रिसर्च
यूट्यूब के जरिए work-from-home करने के लिए आपको सबसे पहले थोड़ा सा रिसर्च करना होगा। सबसे पहले आपको यह पता करना है कि आपका इंटरेस्ट सबसे ज्यादा किस क्षेत्र में हैऔर जिस क्षेत्र में आपका इंटरेस्ट है क्या आप उसको कैरियर के रूप में पसंद करते हैं। अगर आपका जवाब हां में है तो फिर आप वर्क फ्रॉम होम यूट्यूब के साथ करने के लिए तैयार है। और अब आप को बिना किसी देरी की क्या करना है हम आपको बताते हैं
तो आप अपने पसंद के सेगमेंट जिसको नीश कहते हैं उसे चुने और अपने यू ट्यूब में एक चैनल बना ले| चैनल का नाम भी कुछ हट के रखें | अब आप अपने नीश से सम्बंधित विडिओ बनाये | विडिओ बना कर आप अपने चैनल में पोस्ट कर दें | अब यू ट्यूब में कोई भी यूज़र आपके विडिओ को देख सकता है | आपके विडिओ को देखेंगे , जितने लोग आपके विडिओ को पसंद करेंगे , आपके चैनल को सब्सक्राइब करेंगे उतना आप कमा पाएंगे |
वर्क फ्रॉम होम के जरिए यूट्यूब से INCAME के लिए यह रहेगी कंडीशन
यू ट्यूब में 1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे आप विडिओ को देखने के बाद जिसको वाच टाइम कहते हैं , के पूरा होने के बाद आपके चैनल को यू ट्यूब, मॉनिटाइज कर आपको रूपए कमाने के लिए परमिट कर देगा | इन सब में थोड़ा समय लग सकता है पर भविष्य में आप बहुत अच्छी कमाई कर सकेंगे |
5 तरीके जिनके जरिए यूट्यूब से कर सकती हैं एक्स्ट्रा अर्निंग
मॉनीटाइज़ेशन
मॉनीटाइज़ेशन - आप अपने चैनल में1000 सब्सक्राइबर और 4000 घंटे वाच टाइम होने के उपरांत अपने चैनल को मॉनीटाइज़ करवाएं | इससे यू ट्यूब चैनल आपके चैनल में विज्ञापन के लिंक देना शुरू कर देगा जिस पर यूजर द्वारा क्लिक करते ही आप को यू ट्यूब पैसे देगा |
ब्रांड प्रमोशन - कई कंपनिया अपने आप को यू ट्यूब में प्रमोट करना चाहती हैं| तो आप अपने चैनल में कंपनी के साथ टाई कर उनके ब्रांड को प्रमोट कर अच्छी कमाई कर सकते हैं |
एफिलिएट मार्केटिंग - आप अपने चैनल में किसी भी प्रोडक्ट का रिव्यु करते हुए उसकी विडिओ पोस्ट करें | साथ ही उस प्रोडक्ट की लिंक भी शेयर करें | इससे जब भी आप के चैनल के द्वारा कोई वयूअर दिए गए प्रोडक्ट क लिंक पर जा कर उस प्रोडक्ट को खरीदता है तो आप को कंपनी अच्छा कमीशन देती है |
अपने सर्विस या प्रोडक्ट को प्रमोट करें - यदि आप बिज़नेस करते हैं या जॉब करते हैं तो आप जिस भी व्य्वसाय से जुड़े हो या जॉब करते हों , उन से जुडी अपने प्रोडक्ट या सर्विस के अच्छे विडिओ बना कर आप अपनी ब्रांड खुद बन सकते हैं और उसे अपने चैनल के माध्यम से प्रमोट कर सकते हैं | इससे आपके विडिओ बढ़ेंगे , उनको देखने वाले बढेंगे और आप की कमाई भी बढ़ने लगेगी यू ट्यूब से और बिज़नेस या सर्विस से भी |
मार्केटिंग टूल की तरह इस्तेमाल - आप जो भी काम करते हैं उस काम से जुड़े विडिओ डालें | इस से आप अपने काम की मार्केटिंग खुद कर पाएंगे और अपने काम को लाखो लोगो तक पंहुचा पाएंगे | ये आपको बिज़नेस में नए ग्राहक प्रदान करेंगे और नए बिज़नेस के अवसर दिलाने में मील का पत्थर साबित होंगे |
यदि आप भी यू ट्यूब चैनल बना कर अच्छी कमाई कारण चाहते हैं तो जल्दी ही यू ट्यूब से जुड़े और अपने चैनल बनाये | इस काम के लिए किसी भी तरह की मदद के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है |
0 टिप्पणियाँ