WHAT IS THE MEANING OF BONUS बोनस क्या है?


आज के हमारे आर्टिकल के जरिए हम बोनस यानि  (WHAT IS THE MEANING OF BONUS) के बारे में जानेंगे की बोनस क्या है | किन किन कर्मचारियों को Bonus मिलता है  | क्या प्राइवेट और कांटेक्ट के जरिए काम करने वाले सभी कर्मचारी भी इसके हकदार हैं | तो चलिए जानते हैं | Bonus से जुड़े हुए वह तमाम सवाल जिनका जवाब आज तक आपको नहीं मिला





सब से पहले ये जानते हैं की बोनस आखिर है क्या ?  बोनस एक रिवॉर्ड  (ईनाम ) है जो कंपनी द्वारा एक कार्मिक (Employees ) को उसके द्वारा उस वर्ष में किये गए  अच्छे  काम के लिए  दिया जाता है I बोनस हर कंपनी को बोनस के भुगतान अधिनियम (Bonus Act) के अंतर्गत प्रति वर्ष कंपनी के अंदर काम करने वाले सभी कर्मचारियों को दिया जाता है | जिस प्रकार एक कार्मिक (Employees ) के वेतन से (EPF - Employees' Provident Fund ) एवं ESIC का कटोत्रा अनिवार्य है ,ठीक उसी प्रकार बोनस का भुगतान भी अनिवार्य है |





किन किन कर्मचारियों को मिलता है Bonus





कार्मिक (Employees ) जब किसी कंपनी में काम करते है तो उन्हें पता नहीं होता की बोनस की पात्रता उन्हें है भी या नहीं | कई कंपनी अपने कार्मिको (Employees ) को बोनस का भुगतान भी नहीं करती और कार्मिको (Employees ) को पता भी नहीं होता की क्या वो बोनस के हक़दार है भी या नहीं | तो आज  आपको बोनस के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं  जिस से आप अपने कंपनी से बोनस की मांग कर सके |





इस तरीके से करें अपने बोनस का कैलकुलेशन





हर एक कर्मचारी जिस का वेतन 21000/- से कम है और वह एक ऐसी कंपनी में काम करता है जहां कुल कर्मचारियों की संख्या 20 अधिक है, ऐसी कंपनी के सभी कर्मचारी बोनस के हकदार हैं | बोनस भुगतान अधिनियम (Bonus Act) प्रत्येक कारखाने और प्रतिष्ठान पर लागू होता है | प्रत्येक कारखाने/उद्योग और प्रतिष्ठान को अधिनियम के धारा 10 के अंतर्गत ,न्यूनतम 8.33% बोनस देने का प्रावधान है | तो यदि आपका वेतन 21000/- से कम है और कंपनी में कुल कार्मिको की संख्या 20 से अधिक है तो आप बोनस के पात्र हैं |





What is bonus pay बोनस पे कौन करता है





कम्पनी के द्वारा बोनस (Bonus) प्रति माह वेतन में जोड़ कर दिया जाता है परन्तु वर्त्तमान में वेज कोड के अनुसार त्रैमासिक दिए जाने का प्रावधान दिया गया है | कंपनी चाहे तो प्रति माह बोनस (Bonus) का भुगतान कर सकती है | 





Bonus is calculated? इस तरीके से कैलकुलेट करें अपने बोनस को




अब जानते है की बोनस को कैसे कैलकुलेट  (Bonus calculation ) किया जाता है | मान लीजिये किसी कार्मिक (Employees ) का मूल वेतन 11635/- है , तो मूल वेतन में  8 . 33%  का गुणा करते हुए बोनस राशि गणना करेंगे  - 11635 * 8 . 33% =  969 /- इस प्रकार कार्मिक को मूल वेतन में  (EPF - Employees' Provident Fund ) एवं ESIC के कटोत्रा के बाद बोनस राशि 969/- जुड़ कर  वेतन प्रति माह प्राप्त होगी | 





आशा करते हैं आप के बोनस को लेकर मन में उठने सारे सवालों का जवाब मिल गया होगा अगर आप हमारे आर्टिकल से खुश हैं  तो हमारे आर्टिकल को शेयर करना ना भूले


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ