EPFO WHATSAPP NUMBER पर भी होगा PF की समस्याओं का समाधान








कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के समस्त क्षेत्रीय कार्यालय के पीएफ खाताधारकों को अब उनकी समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप पर भी मिल जाएगा। ईपीएफओ ने प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए EPFO WhatsApp number व्हाट्सएप आधारित हेल्पलाइन और शिकायत निवारण प्रणाली की शुरुआत की है। इस माध्यम से पीएफ खाताधारक व्यक्तिगत स्तर पर ईपीएफओ के क्षेत्रीय कार्यालयों के साथ सीधे बातचीत कर सकेंगे।





कौन-कौन से राज्य में Epfo WhatsApp Number सेवा हुई शुरू





ईपीएफओ के समस्त क्षेत्रीय कार्यालय मैं व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू हो चुकी है। पीएफ खाताधारक व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर पर संदेश के माध्यम से ईपीएफओ से जुड़ी सेवाओं से संबंधित किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज कर सकते हैं।












इस तरीके से पता करें अपने क्षेत्रीय कार्यालय का WhatsApp No





कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की ओर से बताया कि कर्मचारियों को छोटी-छोटी समस्याओं के लिए बड़ी संख्या में लोगों को तमाम परेशानियों को झेलते हुए EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय में जाना पड़ता था | इस सेवा के शुरू होने के बाद कर्मचारी छोटी-छोटी समस्याओं को अपने घर से ही व्हाट्सएप के माध्यम से अपने EPF के क्षेत्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं | और अपनी समस्या के बारे में विस्तार से उन्हें बता सकते हैं .





इस तरीके से पता करें अपने क्षेत्रीय कार्यालय का WhatsApp नंबर





अगर आपको अपने ईपीएफ के क्षेत्रीय कार्यालय का व्हाट्सएप नंबर पता नहीं है तो EMPLOYEECORNER.ORG सर्च बार में अपने पीएफ के क्षेत्रीय कार्यालय का नाम डालें और सर्च करें आपको अपने क्षेत्रीय कार्यालय से संबंधित सारी जानकारी जैसे कि व्हाट्सएप नंबर कांटेक्ट नंबर कार्यालय का पता यह सारी जानकारी आपको उपलब्ध हो जाएगी





ईपीएफओ की व्हाट्सएप हेल्पलाइन सेवा शुरू होने के बाद लोगों को EPF कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। घर बैठे उनकी शिकायतों का निस्तारण व समस्याओं का समाधान व्हाट्सएप के माध्यम से हो जाएगा।





क्या है शिकायत दर्ज करने की शर्त?




शिकायत दर्ज करने के लिए आपको अपना यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN Number) संभालकर रखना होगा. हालांकि, यूएएन, पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नंबर या कंपनी का इस्टैबलिशमेंट नंबर नहीं होने पर भी आप शिकायत दर्ज कर सकते हैं. आप एक ही यूएएन से जुड़े कई पीएफ नंबर से संबंधित शिकायत कर सकते हैं. ईपीएस पेंशनर हैं तो पीपीओ नंबर देना पड़ता है.








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ