EPFO. Grievances
EPF गवर्नेंस क्या है? किस तरीके से कर सकते हैं अपनी शिकायत दर्ज
- इस तरीके से कर सकते हैं Register Grievance - EPF के जरिए शिकायत
- सबसे पहले आपको https://epfigms.gov.in/ वेबसाइट पर विजिट करना होगा
- शिकायत दर्ज करने के लिए ‘Register Grievance - EPF’ पर क्लिक करें.
- अब एक नया वेबपेज खुल जाएगा. इसमें उस स्टेटस को चुनें, जिसमें शिकायत दर्ज कर रहे हैं. स्टेटस से अर्थ पीएफ मेंबर, ईपीएस पेंशनर, इंप्लॉयर या अन्य से है. ‘अन्य’ का विकल्प तभी चुनें अगर आपके पास यूएएन/पेंशन पेमेंट ऑर्डर (PPO) नहीं है.
- पीएफ अकाउंट संबंधी शिकायत के लिए ‘पीएफ मेंबर’ स्टेटस चुनना होगा. इसके बाद यूएएन और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर ‘गेट डिटेल्स’ पर क्लिक करें.
- यूएनएन से लिंक मास्क्ड (छिपी हुई) पर्सनल डिटेल कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेंगी.
- अब ‘गेट ओटीपी’ पर क्लिक करें. इसके बाद ईपीएफओ डेटाबेस में आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर वन-टाइम पासवर्ड भेजा जाएगा.
- ओटीपी एंटर करने के बाद यह वेरिफाई होगा और फिर आपसे पर्सनल डिटेल मांगी जाएगी.
- पर्सनल डिटेल डालने के बाद उस पीएफ नंबर पर क्लिक करें, जिसके संबंध में शिकायत दर्ज करनी है.
- अब स्क्रीन पर एक पॉप-अप दिखेगा. इसमें रेडियो बटन को चुनें जिससे आपकी शिकायत जुड़ी है.
- ग्रीवांस कैटेगरी को सिलेक्ट कर अपनी शिकायत का ब्यौरा दें. अगर आपके पास कोई सबूत हैं तो उन्हें अपलोड किया जा सकता है.
- शिकायत दर्ज हो जाने पर ‘ऐड’ पर क्लिक कर और सबमिट पर क्लिक करें.
- इसके बाद शिकायत दर्ज हो जाएगी और आपके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर कम्प्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर आएगा. इसे संभालकर रखें.
इस तरीके से करें अपना EPF संबंधित शिकायत का स्टेटस चेक
- – इसके बाद ‘व्यू स्टेटस’ विकल्प को चुनें.
- – कंप्लेंट रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर सबमिट करें.

0 टिप्पणियाँ